{"_id":"4879c14caca1c624df482a7a3d13b21c","slug":"the-tajmahal-s-north-east-tower-began-protection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज: उत्तर पूर्वी मीनार का संरक्षण शुरू","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
ताज: उत्तर पूर्वी मीनार का संरक्षण शुरू
आगरा, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
56 साल बाद ताजमहल की उत्तर पूर्वी मीनार के संरक्षण का काम शुरू किया गया है। गर्मियों में मीनार के अंदरूनी रेड सैंड स्टोन और प्लास्टर का काम कराया गया था। अब संगमरमर और ब्लैक स्टोन को बदला जा रहा है। सालों से बंद मीनारों की केमिकल से सफाई की जा रही है।
यमुना किनारे की उत्तर पूर्वी मीनार पर एएसआई ने 1958-59 में संरक्षण कार्य कराया था। इस मीनार के बाहरी ओर के संरक्षण के लिए शटरिंग लग चुकी है। हालांकि इससे ताज की तस्वीर कैद करने वालों की विजुअल इंटीग्रिटी प्रभावित हो रही है। मीनार के अंदर चले काम में शटरिंग की जरूरत नहीं थी, लेकिन अब संगमरमर के बड़े पैनल और ब्लैक स्टोन के टूटे हुए टुकड़ों की जगह लगाने का काम चल रहा है। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् एनके पाठक ने बताया कि मीनार का संरक्षण कार्य अगले साल तक खत्म हो जाएगा।
पश्चिमी गेट पर बैरियर, मांगे आईकार्ड
ताजमहल की सुरक्षा में हर दिन पुलिस अधिकारी मनमाने आदेश जारी कर रहे हैं। पश्चिमी गेट की ओर आरके स्टूडियो बैरियर पर शनिवार से पुलिसकर्मियों ने राहगीरों से भी पहचान पत्र मांगने शुरू कर दिए। शाहजहां गार्डन में सुबह सैर को जाने वालों ने विरोध भी किया। पुलिसकर्मियों ने इसे उच्च अधिकारियाें का आदेश बताया। पश्चिमी गेट पर अमन कमेटी संचालक मुनव्वर अली ने सीओ ताज सुरक्षा से बात की तो पुलिसकर्मियों ने इसके बाद पैदल जाने वालों को राहत देते हुए सिर्फ वाहन सवारों को ही रोका।
विज्ञापन
फोटोग्राफरों ने चस्पा की शिकायत
ताजमहल के रॉयल गेट पर फोटोग्राफरों ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा को भेजी गई शिकायत चस्पा कर दी। इस पत्र में संरक्षण सहायक मुनज्जर अली और एएसआई के तीन कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि 200 फोटोग्राफरों को ताज के अंदर काम करने दिया जा रहा है। इसके एवज में एएसआई अधिकारी प्रति फोटोग्राफर 3000 रुपये वसूल रहे हैं। गाइडों द्वारा भेजी गई शिकायत भी रॉयल गेट पर लगाए गए साइनेज के पास ही चस्पा कर दी गई। इन दोनों शिकायतों पर फोटोग्राफरों के बीच भी पाले खिंच गए हैं।