प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट फ्रांसिस स्कूल में वर्षभर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार बांटे गए। प्रधानाचार्य ब्रदर एंथनी ने बच्चों को शाबासी देते हुए पुरस्कार भेंट किए। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी। पुरस्कृत हुए बच्चों में नर्सरी के ईशान सिंह, सृष्टि चंद, आदित्य, अनुष्का, साहिल, प्राथमिक वर्ग के संदीप, गुरनूर, समृद्धि, हिमांशु, जूनियर वर्ग में आकांक्षा, नीलेश, अविनाश, सीनियर वर्ग में प्रिया, राहुल, गरिमा, राधिका आदि शामिल थे। इस मौके पर बरखा कपूर, सिस्टर दीप्ती, सिटर ऊषा के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।