{"_id":"5845473e4f1c1b885d447c43","slug":"student-number-sixty-five-on-sending-notice-to-the-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट संख्या न भेजने पर 65 प्रिंसिपल को नोटिस ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
स्टूडेंट संख्या न भेजने पर 65 प्रिंसिपल को नोटिस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो
स्कूलों से स्टूडेंटों की संख्या नहीं मिल पाने से समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना में देरी होती जा रही है। इस पर डीआईओएस ने शहर के 65 इंटर कॉलेज के प्रिंसिपलों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन में सूचना नहीं मिली तो वेतन रोकने की बात कही है।
शहर में समाजवादी लैपटॉप वितरण योजना के तहत 2800 स्टूडेंटों को लैपटॉप वितरित किए जाने हैं। इसके लिए डीआईओएस ने शहर के सभी इंटर कॉलेजों से छात्र संख्या मांगी थी। इसके बावजूद शहर के सभी स्कूलों ने ऐसा नहीं किया। जिन स्कूलों ने स्टूडेंटों की संख्या भेजी भी है तो मानक के आधार पर सूचना अधूरी है। इस पर डीआईओएस ने शहर के 65 स्कूलों के प्रिंसिपलों को नोटिस जारी करते हुए सोमवार तक स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईओएस कोमल यादव ने बताया कि छात्रसंख्या नहीं मिलने के चलते योजना का लाभ छात्रों तक पहुंचाने में देरी होती जा रही है। छात्रसंख्या नहीं भेजने वाले प्रिंसिपलों पर अब कार्रवाई की जाएगी।