{"_id":"5bec671cbdec2269704581ed","slug":"rising-sun-rising-chhath-mahaparv-concludes","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, छठ महापर्व संपन्न","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, छठ महापर्व संपन्न
unnao
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, छठ महापर्व संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन हो गया। महिलाओं ने तालाब व गंगा तटों पर पहुंचकर विधिविधान से पूजा की। इस दौरान लोगों ने सतरंगी आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
छठ पर्व के अंतिम दिन सुबह से श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। जैसे ही आकाश में लालिमा दिखाई दी, लोगों ने सूर्य भगवान की पूजा शुरू कर दी। आवास विकास कॉलोनी स्थित लिली पार्क तालाब में महिलाओं ने कमर तक भरे पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र व पति की दीर्घायु की कामना की। मंगलवार शाम अस्ताचल होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद बुधवार सुबह ही तालाब व शुक्लागंज गंगा तट किनारे पर भक्त पहुंच गए थे। पूजन से पूर्व महिलाओं ने लोकगीत गाते हुए सूर्य की उपासना की। इस दौरान भक्तों ने आतिशबाजी भी की। पूजा समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
छठ मइया करेली पुकार...
छठ पूजा पर पूजा करने पहुंची सीमा ने बताया कि बेटी के साथ छठ व्रत रखती हैं। प्रति वर्ष पूरे परिवार के साथ बड़े ही श्रद्धाभाव से पहुंचते हैं। पूजा की तैयारी महीना भर पहले से ही शुरू कर देते हैं। छठ मइया करेली पुकार सूरज देव अरघ दे विरवा जैसे गाने छठ पर्व पर गुनगुनाए जाते रहे। लाइटों की चमक से घाट जगमगा रहे थे।