{"_id":"115db0f4c5eea4dffe96405f68004965","slug":"murder-case-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":" शाहपुर के सल्ली में बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
शाहपुर के सल्ली में बुजुर्ग की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो शाहपुर (कांगड़ा)।
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अति दुर्गम धारकंडी इलाके के कनोल पंचायत के गांव सल्ली में शनिवार शाम करीब आठ बजे एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग की पहचान सरनदास निवासी सल्ली के रूप में हुई है। वह शाहपुर बाजार में एक दुकान पर हलवाई का काम करता था।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सरनदास के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। सरन दास (52) शाहपुर से सल्ली जा रहा था। इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
सरनदास के मुंह पर वार किए गए हैं। सरनदास अपने पीछे पत्नी संध्या देवी और चार लड़के छोड़ गया है। मृतक के दो बेटे शमशेर और सुशील धर्मशाला में निजी होटल में काम करते हैं। छोटा लड़का कमल प्लस टू करने के बाद गांव में ही मनियारी की दुकान करता है। सबसे छोटा लड़का अजय कनोल सीनियर सरकारी सेकेंडरी स्कूल में प्लस टू का विद्यार्थी है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या मामले में चार लोगों दुशहरी लाल, विनोद कुमार, अभिषेक और अयोध्या देवी को हिरासत में लिया है। शक के आधार पर चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है। एएसपी पंकज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। परिजनों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
..
वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी के कनोल पंचायत में हुई हत्या मामले में निष्पक्ष जांच करने को पुलिस अधिकारियों को कहा है। साथ ही सरनदास की मौत पर दुख जताया है।
...
विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि सल्ली गांव में बुजुर्ग की हत्या बहुत ही दु:खद है। इस मामले में आरोपियों व्यक्तियों को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा पुलिस को इस मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए।