फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jatt James Bond Movie Promotion

'डरावने सीन ऐसे जो हंसाएंगे'

Wed, 16 Apr 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Apr 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
Jatt James Bond Movie Promotion
फिल्म जट्स जेम्स बांड में पंजाबी तड़के के साथ कुछ डरावने सीन भी हैं, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। यह फिल्म कामेडी और हास्य से भरपूर है। यह कहना है पंजाबी कलाकार गिप्पी ग्रेवाल का। इस फिल्म को पंजाब के विभिन्न गांवों में दर्शाया गया है।
विज्ञापन


इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी फिल्मों में पहली बार काम कर रही जरीना खान भी मुख्य किरदार में है। फिल्म में दो गीत राहत अली खान साहिब और उनके गाए हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में गांवों में पंजाबी युवकों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं को दर्शाया गया है, जिसमें वह खुद पंजाबी युवक छिंदा का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन


गिप्पी 25 अप्रैल को रिलीज हो रही अपनी नई फिल्म जट्स जेम्स बांड की प्रमोशन के लिए मोगा पहुंचे थे। इस अवसर पर गिप्पी ने बताया कि मैं राजनीतिक पार्टियों के लिए कभी भी प्रचार नहीं करूंगा, क्योंकि आज मैं जिस मुकाम पर हूं वह दर्शकों की ही बदौलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनावों में एक राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार करने की दर्शकों ने सोशल मीडिया द्वारा गिप्पी ग्रेवाल की काफी आलोचना की थीं। गिप्पी ने स्वयं अपनी सोशल साइट पर दर्शकों से माफी मांगकर आगे कभी भी राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रचार न करने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed