फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Human personality is education

मानव व्यक्तित्व का निर्माण करती है शिक्षा

Fri, 27 Feb 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 27 Feb 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
Human personality is education

बीएड विभाग की ओर से शिक्षा के व्यवसायीकरण का बढ़ता प्रभाव विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि प्रबुद्ध भारत के संपादक स्वामी नरसिंहानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिक्षा को व्यक्ति के निर्माण पर केंद्रित किया था। वह वर्तमान में भी प्रासंगिक है।

विज्ञापन


प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की अध्यक्षता और सुचिता जोशी के संचालन में हुई गोष्ठी में ओम जन विकास समिति के निदेशक नवीन मुरारी ने सरकारी सिस्टम की खराबी को शिक्षा के निजीकरण का जन्मदाता बताया। शिक्षक गोविंद बोहरा ने सरकारी विद्यालयों की बदहाली के लिए शिक्षक को नहीं, बल्कि मंत्रियों और सरकार को दोषी बताया। बीएड विभागाध्यक्ष डा. एके द्विवेदी ने शैक्षिक क्षेत्र में राजनीति से हटकर सोचने की जरूरत बताई। वहीं बीएड समन्वयक डा.एसपी शर्मा, डा.सीएस जोशी ने भी प्रभावी विचार रखे।
विज्ञापन

शिक्षक छात्र हेमंत बिष्ट, रतन धामी, अमित उप्रेती, गीतांजलि जोशी, दीपा भट्ट, नीरज जोशी ने विचार रखे। इस अवसर पर आरडी नौटियाल, दीपक चंद्र, स्वाति जोशी, मनीषा नरियाल, सरोज यादव, स्वाती मलकानी भी मौजूद थी। प्राचार्य प्रो.नेगी, विभागाध्यक्ष डा.द्विवेदी और सचिन जोशी ने सभी स्वागत के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed