{"_id":"7be9a5926b1ce4e6fbe8ca88b6ffb181","slug":"dengue-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से छात्र, बुखार से युवक की मौत","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
डेंगू से छात्र, बुखार से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sun, 20 Sep 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदुआगंज के मौहल्ला सिद्ध में एक छात्र की डेंगू से मौत हो गयी है। वह पिछले कई दिन बीमार चल रहा था। गभाना में मलेरिया बुखार के साथ ही डेंगू का खासा प्रकोप देखने को मिल रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग खोखले दावे साबित कर रहा है । पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे मढौला में एक युवक की मौत हो गई।
हरदुआगंज के मौहल्ला सिद्ध मोहल्ला निवासी योगेश उपाध्याय तालानगरी में काम करते हैं। दो बेटियों से छोटा अकेला बेटा भानू था, जो अग्रसेन इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। 11 सितंबर से बुखार आने से बीमार चल रहा था इसीलिए दीनदयाल अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। शुक्रवार को डाक्टरों ने उसको दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी। भानू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गभाना के गांव मढौला निवासी कन्हैंया 18 पुत्र सुखराम पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था जिसका उपचार मेडिकल में चल रहा था। जिसकी मौत हो गई। क्षेत्र के सोमना, पनिहावर, नगौला, हुर्सेना, ओगर, रामपुर, वीरपुरा समेत दर्जन भर गांवो में घर घर चारपाई बिछी हुई है। इस संबंध में एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि सीएमओ से कहा हैं कि क्षेत्र में पर्याप्त दवाऐं, किट उपलब्ध करा कर गांवों टीमों को भेजकर उपचार कराये।