फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   class 3 student kidnapped

स्कूल से लौट रहे कक्षा 3 के छात्र का अपहरण

Thu, 15 Mar 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
class 3 student kidnapped
अपहृत छात्र का मृदुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
  रसूलाबाद  क्षेत्र के मिंडाकुआं-बनीपारा मार्ग पर बुधवार की दोपहर स्कूल से परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे कक्षा-3 के छात्र को बाइक सवार दो युवक दिनदहाड़े उठा ले गए। बच्चे के साथियों ने परिजनों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी करके अपहरण कर्ताओं की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इधर, देररात तक पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे थे। सीओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर अज्ञात बाइक सवारों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

   रसूलाबाद थाना क्षेत्र के आलमपुर खेड़ा गांव निवासी टेंट व्यापारी सुरेंद्र उर्फ पुत्तन गुप्ता का पुत्र मृदुल उर्फ कन्हैया (8) भागीरथ प्रसाद इंटर कॉलेज गाऊपुर में कक्षा-3 में पढ़ता है। गांव से स्कूल एक किलोमीटर की दूरी पर है। बुधवार को मृदुल परीक्षा देने के लिए स्कूल गया था। दोपहर एक बजे वह अपने गांव के साथी कक्षा-2 में पढ़ने वाले ऋषभ और सौरभ के साथ पैदल घर वापस लौट रहा था। मिंडाकुआं-बनीपारा मार्ग पर गाऊपुर मोड़ के सामने लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए और मृदुल को पकड़कर जबरन बाइक पर बिठा लिया और गमछे से सिर ढकने के बाद रूरा की ओर भाग निकले। यह देखकर साथी रोने लगे और भागकर घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। गांव के सूरज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घेराबंदी करके बच्चे की तलाश शुरू कराई। कई घंटे तक पुलिस ने चेकिंग व घेराबंदी करके खोजबीन कराई, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

   इधर, मृदुल के अपहरण की खबर पाते उसके पिता, छोटा भाई कृष्णा (6) का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल में जुटी है। सीओ का कहना है कि पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं। शीघ्र ही बच्चे को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed