फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Cessation removed awareness rally

नशा उन्मूलन को सूखीढांग में निकाली जनचेतना रैली

Sat, 28 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 28 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cessation removed awareness rally

सूखीढांग क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ जनचेतना रैली निकाली। उन्होंने क्षेत्र में नशे के खिलाफ जनसंघर्ष शुरू करने के साथ ही शराब की दुकान अन्यंत्र स्थानांतरित किए जाने की भी पुरजोर  मांग उठाई गई।

विज्ञापन


युवक मंगल दल सूखीढांग और धूरा की पहल पर शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राएं और ग्रामीण नशे के खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने रैली निकालकर समाज के लिए अभिशाप बन चुकी नशे की प्रवृत्ति को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को चिंताजनक बताते हुए घर से अभियान शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक विघटन का कारण बन रहे नशे के खिलाफ जनजागरूकता जरूरी है। शराब की दुकान हटाने को जल्द जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली में युवक मंगल दल धूरा के अध्यक्ष बसंत चौड़ाकोटी, सूखीढांग के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, धूरा की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, सरपंच स्वरूप राम, शंकर दत्त जोशी, केएन तिवारी, जौल की ग्राम प्रधान भागरथी तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed