{"_id":"a85accedce3e09bb9601647f1535e857","slug":"will-have-until-august-20-to-apply-for-uapmt","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अगस्त तक करना होगा UAPMT के लिए आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
20 अगस्त तक करना होगा UAPMT के लिए आवेदन
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक कालेजों में दाखिले के लिए उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट(यूएपीएमटी) की अधिसूचना जारी हो गई। जीबी पंत विवि की ओर से प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन पत्र सभी डाक घरों में उपलब्ध करा दिए गए हैं। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा आवेदन पत्र मुख्य डाकघरों में 20 अगस्त तक उपलब्ध रहेंगे। प्रवेश परीक्षा से आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक पाठ्यक्रमों में दाखिले की राह खुलेगी।
विज्ञापन
इस वर्ष शासन द्वारा उत्तराखंड आयुर्वेद विवि को संबद्धता की जिम्मेदारी दे दी गई है। नए सत्र से सभी कालेज आयुर्वेद विवि से जुड़ जाएंगे। पंतनगर विवि की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इन सभी कालेजों में दाखिले होंगे।
विज्ञापन
यहां से लें आवेदन पत्र
देहरादून जीपीओ, अल्मोड़ा एचओ, बागेश्वर एमडीजी, हरिद्वार एमडीजी, पंतनगर एचओ, हल्द्वानी एचओ, श्रीनगर गढ़वाल, पिथौरागढ़ एचओ, नई टिहरी और उत्तरकाशी।
यह है शुल्क
सामान्य व ओबीसी - 2040 रुपये
एससी, एसटी, पीएच - 1040 रुपये
इन कालेजों में मिलेगा मौका
- ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कालेज, हरिद्वार
- गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेदिक कालेज, हरिद्वार
- उत्तरांचल आयुर्वेदिक कालेज, देहरादून
- हिमालयीय आयुर्वेदिक कालेज, श्यामपुर, ऋषिकेश
- चंदोला होम्यापैथिक कालेज, रुद्रपुर
- पंतजलि आयुवेर्दिक कालेज, हरिद्वार