{"_id":"51053cbff4c261edb57360116709ef4f","slug":"website-of-cbse-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के आदेश को स्कूल प्रबंधकों का ठेंगा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई के आदेश को स्कूल प्रबंधकों का ठेंगा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों की फीस संरचना में पारदर्शिता लाने के सीबीएसई की कोशिशें स्कूल प्रबंधनों के आगे नाकाफी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई ने सभी स्कूलों को 17 जुलाई तक अपनी वेबसाइट विकसित कर सूचनाएं सार्वजनिक करने के आदेश जारी किए थे।
इस समय सीमा के गुजर जाने के करीब 12 दिन बाद भी 40 प्रतिशत से ज्यादा स्कूल आज भी ऑफ लाइन है। वहीं, जिनके पास वेबसाइट वह सूचनाएं सावर्जनिक करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
संबद्ध विद्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सीबीएसई ने स्कूलों को ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किए थे।
दो साल पहले शुरू की गई इस प्रक्रिया को पूरा करने 17 जुलाई 2013 को अंतिम तिथि निर्धारित की गई। इस तिथि तक सीबीएसई के सभी स्कूलों को अपनी वेबसाइट बनाना जरूरी था।
विज्ञापन
यहीं नहीं, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की नियत से बोर्ड ने स्कूलों के संबंध में कई जानकारियों को उपलब्ध कराने की अनिवार्यता निर्धारित की थी।
इसमें स्कूल की सभी कक्षाओं की फीस संरचना से लेकर स्कूल में कार्यरत शिक्षकों की योग्यता तक को सार्वजनिक किया जाना था।
इस संबंध में दी गई समय सीमा समाप्त होने के बाद भी करीब तीन दर्जन स्कूलों ने अपनी वेबसाइड तक विकसित नहीं की है।