{"_id":"acca58e4e21cd03ecfde6f733853f3bf","slug":"want-to-admision-in-delhi-university-than-this-news-for-you-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला ले रहे हैं तो काम की है खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला ले रहे हैं तो काम की है खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 31 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कटऑफ में आना जरूरी है। मगर सिर्फ कटऑफ में आने से दाखिले की राह आसान हो गई तो ऐसा नहीं है। डीयू में कई कोर्सेज के लिए न्यूनतम अंक की अनिवार्यता भी रखी गई है। मसलन कुछ कोर्सेज के लिए छात्र के पास 12वीं में अनिवार्य विषय के साथ बेस्ट फोर के अलावा उस खास विषय में न्यूनतम अंक होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
डीयू के डिसिप्लिन वन विषयों में दाखिले के लिए केवल बेस्ट फोर के अंकों से ही बात नहीं बनेगी। छात्रों को कोर्सेज के लिए तय न्यूनतम अंकों की शर्त को पूरा करना होगा। मैथमेटिकल साइंस के कोर्सेज जैसे कंप्यूटर साइंस में गणित में छात्र के कम से कम 60 फीसदी अंक होने ही चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, बेस्ट फोर विषयों (गणित, एक भाषा और दो एकेडमिक विषयों) में कम से कम 55 फीसदी अंक होने पर ही दाखिले की अनिवार्यता पूरी करते हैं। हां अगर 12वीं में आपने दो विषय में फिजिक्स और केमिस्ट्री की पढ़ाई की है तो आपको 5 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह साइंस कोर्सेज में बायोमेडिकल साइंस की बात की जाए तो फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, या बायोटेक्नोलॉजी में एग्रीगेट 55 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं इसकेसाथ इस कोर्स के लिए अंग्रेजी की अनिवार्यता है। मैथमेटिकल स्टेटिक्स में गणित में 50 फीसदी और बेस्ट फोर 45 फीसदी मार्क्स होने चाहिए।
वहीं साइंस के अन्य कोर्सेज बॉटनी जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी या एंथ्रोपोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्स्ट्रूमेन्टेशन, पॉलिमर साइंस, जियोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता साइंस से जुड़े किन्हीं तीन विषयों में कम से कम 55 फीसदी अंक निर्धारित है। वहीं अनिवार्य भाषा के रुप में अंग्रेजी में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। इसलिए आवेदन करते समय यह ध्यान दें कि आप जिन कोर्सेज के लिए आवेदन कर रहे हैं उसके लिए जरूरी अनिवार्यताएं पूरी कर रहे हैं या नहीं। कटऑफ के साथ इन जरूरी मानकों पर छात्रों को खरा उतरना होगा और कटऑफ में भी जगह बनानी होगी।
ऐसा नहीं है कि डीयू में दाखिले के लिए न्यूनतम अंक योग्यता केवल साइंस कोर्सेज पर ही लगेगी। बल्कि ह्यूमैनिटीज व कॉमर्स के लिए भी न्यूनतम योग्यता निर्धारित है। अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, संस्कृत, सोशियलॉजी, फिलॉस्फी, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी व कॉमर्स, सोशल वर्क में दाखिले के लिए 12वीं में कम से कम 45 फीसदी अंकों की अनिवार्यता है।