{"_id":"987ee9d382f75dfa65387625c98424ac","slug":"vijay-goyal-blaims-congress-for-du-s-high-cut-offs","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के हाई कटऑफ की जिम्मेदार है कांग्रेस!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू के हाई कटऑफ की जिम्मेदार है कांग्रेस!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Jul 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में आसमान छू रही कट ऑफ लिस्ट पर चिंता जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि 2.7 लाख छात्र डीयू के कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करते है लेकिन 61 कॉलेजों में 54,000 छात्रों को ही दाखिला मिल पाता है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस पार्टी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने का कि पिछले पंद्रह साल के कांग्रेस शासन में एक भी नया कॉलेज नहीं खुला। इसके कारण दिल्ली के छात्रों को अन्य राज्यों में दाखिला लेने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली के स्कूलों से 12वीं पास हुए छात्रों को दिल्ली के कॉलेज में दाखिले के लिए चार प्रतिशत की छूट की भी मांग की है।