{"_id":"4926033828059697cf94afc83a4c977f","slug":"vc-asked-the-students-from-the-centre-for-net-jrf-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी ने छात्रों के लिए केंद्र से मांगा नेट\/जेआरएफ केंद्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
वीसी ने छात्रों के लिए केंद्र से मांगा नेट/जेआरएफ केंद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Aug 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
छात्र संगठनों की मांग पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को पत्र लिखकर नेट/जेआरएफ केंद्र स्थापित करने की वकालत की है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में अब तक के नेट और जेआरएफ परीक्षा परिणाम और उपलब्धियों का हवाला भी दिया है। कहा है कि इससे एचपीयू में प्रतिवर्ष हजारों छात्र-छात्राएं कला संकाय विषयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित नेट और जेआरएफ की परीक्षा में बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञान संकाय विषयों में भी हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा देते हैं। लेकिन एचपीयू में विज्ञान विषयों के लिए यूजीसी की नेट और जेआरएफ परीक्षा केंद्र नहीं हैं। इस वजह से छात्र-छात्राओं को इस परीक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन