{"_id":"21936046aab176a925750819e1a61c34","slug":"utu-counseling-new-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीयू बीटेक: डेट बढ़ी, 15 जुलाई से होगी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूटीयू बीटेक: डेट बढ़ी, 15 जुलाई से होगी काउंसलिंग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में बीटेक दाखिले के लिए काउंसिलिंग की तिथि आखिरकार पांच दिन आगे बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
सीबीएसई से कंबाइंड मेरिट लिस्ट (सीएमएल) मिले बिना ही विवि ने पहले जल्दबाजी में काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया था।
सीएमएल न मिलने की वजह से तिथि बढ़ी
काउंसिलिंग दस जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन कंबाइंड लिस्ट बुधवार शाम तक विवि को मिल पाई। नए शेड्यूल के तहत प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। जबकि द्वितीय चरण की प्रक्रिया पांच अगस्त 2014 से शुरू होगी।
इस संबंध में बुधवार को कुलपति प्रो. वीके जैन ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अमर उजाला ने पहले ही सीएमएल न मिलने के चलते काउंसिलिंग लेट होने की खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
प्रथम चरण की काउंसिलिंग
बैंक में शुल्क जमा कराने की अवधि: 15 से 22 जुलाई
ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस फीलिंग: 17 से 25 जुलाई
सीट आवंटन: 28 जुलाई
आवंटित सीटों पर दाखिले की तिथि: 29 जुलाई से दो अगस्त
द्वितीय चरण की काउंसिलिंग
बैंक में शुल्क जमा कराने की अवधि: 05 से 9 अगस्त
ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस फीलिंग: 7 से 13 अगस्त
सीट आवंटन: 16 अगस्त
आवंटित सीटों पर दाखिले की तिथि: 18 से 22 अगस्त
इस वेबसाइट से लें जानकारी: www.uktech.ac.in, www.ukcounseling.nic.in