फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   uptu councilling will be completed on four rounds

यूपीटीयू: चार राउंड में होगी एसईई काउंसलिंग

Tue, 08 Jul 2014 06:30 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
uptu councilling will be completed on four rounds

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने प्रदेश के 700 इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन के लिए यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) की काउंसलिंग का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


डॉक्यूमेंट वैरिफीकेशन की प्रक्रिया पूरी कर चुके बीटेक समेत सभी कोर्सों के छात्रों की च्वाइस फिलिंग 10 जुलाई से शुरू होगी। चार दौर की काउंसलिंग 14 अगस्त तक चलेगी। हर राउंड में होने वाली च्वाइस फिलिंग के लिए छात्रों को सिर्फ दो-दो दिन का समय मिलेगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, काउंसलिंग के लिए 27 जून से चल रही डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आज मंगलवार को खत्म हो रही है। सोमवार तक प्रदेश भर में एसईई के 60 हजार से ज्यादा छात्रों के प्रमाणपत्रों की जांच पूरा करते हुए वनटाइम पासवर्ड (ओटीपी) जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई मेन की काउंसलिंग 17 से

uptu councilling will be completed on four rounds

एसईई के दूसरे राउंड के दौरान जेईई मेन व सीमैट की काउंसलिंग भी सामानांतर कराई जाएगी। यूपीटीयू के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 20 फीसदी सीटों पर जेईई मेन और मैनेजमेंट कॉलेजों की 20 फीसदी सीट सीमैट भरी जाएंगी।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वैरिफीकेशन 17 से 19 जुलाई तक होंगे। 19 व 20 जुलाई को च्वाइस लॉकिंग, 23 जुलाई को सीट अलॉटमेंट और 23 व 24 जुलाई को सीट कंफर्मेशन होगा।

काउंसलिंग का मुख्य व पहला राउंड

uptu councilling will be completed on four rounds

रैंक----------------------च्वाइस फिलिंग-------अलॉटमेंट रिजल्ट
एक से 30 हजार-------10 से 11 जुलाई--------14 जुलाई
30001 से 80 हजार----14 से 15 जुलाई-------17 जुलाई
80001 से अंत तक----17 से 18 जुलाई-------19 जुलाई
अलॉटमेंट के आधार पर सीट कंफर्मेशन- 14 से 21 जुलाई

ओबीसी/एससी/एसटी विशेष काउंसलिंग (दूसरा राउंड) - 19 से 27 जुलाई
एससी छात्रों की अतिरिक्त विशेष काउंसलिंग (तीसरा राउंड)- 26 से 31 जुलाई
आरक्षित खाली व सभी खाली सीटों पर काउंसलिंग (चौथा राउंड)- 5 से 14 अगस्त
नोट: इन तीनों दौर की काउंसलिंग में दो दिन च्वाइस फिलिंग के लिए और दो दिन सीट कंफर्म करने के लिए दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed