फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   UPTU colleges could increase seats without investigation

यूपीटीयू: कॉलेजों की जांच के बिना बढ़ेंगी सीट

Sun, 06 Jul 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 06 Jul 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
UPTU colleges could increase seats without investigation

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) की ओर से कॉलेजों का निरीक्षण किए बिना ही नए कोर्स और सीट बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। समय की कमी के कारण यूनिवर्सिटी को ऐसा करना पड़ रहा है, लेकिन इसके लिए कॉलेजों से शपथ पत्र मांगा गया है।

विज्ञापन


सत्र 2014-15 के दाखिलों के बाद पूरे साल में कभी भी जांच की जा सकती है, जिसमें मानक पूरे नहीं पाए गए तो कार्रवाई होगी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) कॉलेजों की रुकी हुई एप्रूवल एप्लीकेशन को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया था।
विज्ञापन


यूपीटीयू भी जल्द से जल्द सालाना संबद्धता, सीट बढ़ोतरी और नए कोर्सों को अनुमति देकर यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) की काउंसलिंग के लिए सीट मेट्रिक्स बनाने में जुटी है। यूनिवर्सिटी के पास कॉलेजों के निरीक्षण और जांच का समय नहीं है, ऐसे में संस्थानों को शपथपत्र देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एआईसीटीई, यूपीटीयू और शासन द्वारा निर्धारित जरूरी मानकों को पूरा करने संबंधित शपथ लेनी होगी और किसी भी तरह की खामियों के लिए निदेशक जिम्मेदार होगा। यूनिवर्सिटी की ओर से दाखिलों के बाद पूरे सत्र 2014-15 के दौरान कभी भी इन संस्थानों की जांच की जा सकती है।

नए कोर्स और सीट बढ़ोतरी के लिए निर्धारित मानक (संसाधन, फैकल्टी, लैब, लाइब्रेरी जैसे) पूरे नहीं पाए तो शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed