फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   UPSEE: JEE-CMAT counselling starts today

यूपीएसईई: जेईई-सीमैट काउंसलिंग आज से

Thu, 17 Jul 2014 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 17 Jul 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
UPSEE: JEE-CMAT counselling starts today

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के प्राइवेट कॉलेजों में बीटेक और एमबीए कोर्सेज की 20 फीसदी आरक्षित सीटों पर, जेईई और सीमैट की काउंसलिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। दोनों परीक्षाओं में सफल किसी भी राज्य का छात्र इस प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) की काउंसलिंग में बीटेक कॉलेजों की 20 फीसदी सीट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-मेन) की रैंकिंग के आधार पर भरी जाती हैं।
विज्ञापन


इसमें 10 फीसदी सीट यूपी स्टेट रैंक और 10 फीसदी सीट ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) के लिए आरक्षित हैं। इस प्रक्रिया में इंजीनियरिंग की लगभग 19 हजार सीट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर एमबीए कोर्स में 20 फीसदी सीट ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की ओर से आयोजित होने वाले कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) से भरने का प्रावधान है। इसमें प्रदेश के लगभग 400 निजी एमबीए कॉलेजों की 8000 सीटों पर विकल्प मिलेगा।


इस कार्यक्रम में 17 से 19 जुलाई तक दोनों कोर्सेज के लिए दस्तावेज जांच, 19 से 20 जुलाई को च्वॉइस फिलिंग और 23 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा। छात्र 24 जुलाई तक फीस जमा कराते हुए सीट पक्की कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed