{"_id":"33364af09aa65de1a2b2fe08576a27d8","slug":"upsee-councilling-rescheduled","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू: UPSEE काउंसलिंग पीछे हटी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीटीयू: UPSEE काउंसलिंग पीछे हटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 03 Jul 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) की काउंसलिंग पांच दिन पीछे हटा दी है। अब सफल छात्रों की च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया 5 जुलाई की जगह 10 जुलाई को शुरू होगी।
विज्ञापन
साथ ही 3 जुलाई को खत्म हो रही दस्तावेज जांच प्रक्रिया इस बदलाव के कारण 8 जुलाई तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को हुई सेंट्रल एडमिशन बोर्ड (कैब) की बैठक में नए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
यूपीएसईई के नए कार्यक्रम के मुताबिक दस्तावेज जांच प्रक्रिया आज बृहस्पतिवार को खत्म नहीं होगी। बल्कि अगले पांच दिनों तक छात्र अपने प्रमाणपत्रों की जांच के साथ वन टाइम पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसईई के स्टेट कॉर्डिनेटर प्रोफेसर जगबीर सिंह ने बताया कि नए कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण की काउंसलिंग में छात्रों की च्वॉइस लॉकिंग 10 से 12 जुलाई तक कराई जाएगी। 14 जुलाई को सीट अलॉटमेंट घोषित कर 15 जुलाई को सीट पाने वाले छात्रों को अलॉटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे।
इसी तरह अगले राउंड की काउंसलिंग कराई जाएगी। पैटर्न पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की तरह ही रहेगा। सीट कंफर्मेशन की प्रक्रिया भी सभी छात्रों के लिए एक साथ की जाएगी। उम्मीद है कि इसके आसपास जेईई मेन की काउंसलिंग भी शुरू हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के ही एक पूर्व आदेश में दिए गए एकेडमिक शेड्यूल के मुताबिक ही काउंसलिंग पूरी की जाएगी।
ये था सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) को कॉलेजों को दिए जाने वाले अप्रूवल की पेंडिंग एप्लीकेशन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके कारण इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की काउंसलिंग का 30 जून को खत्म होने वाला पहला राउंड 15 जुलाई तक पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। जबकि दूसरा राउंड 22 जुलाई तक और तीसरा राउंड 29 जुलाई तक खत्म करने के निर्देश हैं।