{"_id":"dc489001fbe93cae4e3844fd0694da94","slug":"upsc-mains-application-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस मेंसः आवेदन 28 से, यहां मिलेगी जानकारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईएएस मेंसः आवेदन 28 से, यहां मिलेगी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Oct 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
सिविल सर्विस प्री एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर से शुरू होगी। इसकी पूरी जानकारी यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
11 नवंबर तक आवेदन
आयोग की ओर से रिजल्ट के साथ जारी जानकारी के मुताबिक मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फार्म, सिविल सर्विस मेंस (डीएएफ सीएसएम) की आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
प्री में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी को वेबसाइट पर अपने स्कोर कार्ड के साथ यह आवेदन करना होगा। स्कोर कार्ड आयोग की ओर से जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।
14 दिसंबर से मेंस
मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर से शुरू होगी। दूसरी ओर, प्री से इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के लिए चयनित हुए युवाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलेगी। इनकी मुख्य परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होगी। इसकी पूरी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
यहां होगा आनलाइन आवेदन : www.upsc.gov.in