{"_id":"208cf202eabd0e0c99cff351f25e9ca5","slug":"uppgme-counciling-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPGME: आज से शुरू हुई काउंसिलिंग की जंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPPGME: आज से शुरू हुई काउंसिलिंग की जंग
मनीष कुमार /अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Apr 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
यूपीपीजीएमई की काउंसिलिंग आज से केजीएमयू में आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग के पहले दिन परीक्षा पास करने वाले 250 प्रतिभागियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
काउंसिलिंग के पहले दिन सभी अभ्यर्थियों के कागजों की जांच के साथ उनके बायोमेट्रिक रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा उसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसिलिंग की प्रक्रिया दो दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
यूपीपीजीएमई परीक्षा का परिणाम आने के बाद एमडीएमएस और एमडीएस में दाखिले के लिए काउंसिलिंग केजीएमयू में होगी।
मालूम हो कि यूपीपीजीएमई परीक्षा कराने की जिम्मेदारी केजीएमयू को मिली थी जिसको महानिदेशक चिकित्सा एवं शिक्षा के नेतृत्व में कराया गया था। ये जानकारी यूपीपीजीएमई परीक्षा के संयोजक प्रो. एके सिंह ने दी।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि काउंसिलिंग के पहले दौर में सफल हुए टॉप 250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। काउंसिलिग में पहुंचने वाले सभी अभ्यर्थियों के कागजात और बायोमिट्रिक रिकॉर्ड का मिलान कराया जाएगा।
काउंसिलिंग में प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में सफल हुए अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा जो बुधवार और बृहस्पतिवार तक आयोजित की जाएगी।
सात मेडिकल कॉलेजों के एमडीएमएस की 390 सीटें एमडीएस (डेंटल) की 14 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। केजीएमयू प्रशासन ने काउंसिलिंग को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।
अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने का आदेश जारी किया गया है।