{"_id":"c7867f318e7037669d26ae7639b1c74c","slug":"up-board-students-future-in-a-fix","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधन-शिक्षक विवाद में फंसा छात्रों का भविष्य!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रबंधन-शिक्षक विवाद में फंसा छात्रों का भविष्य!
आशीष त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
राजधानी के ऐडेड स्कूलों में चल रहे प्रबंधन-शिक्षक विवादों का असर बच्चों का पढ़ाई पर पडऩे लगा है।
विज्ञापन
आलम ये है कि इस विवाद के चलते विद्यालय नौंवी व 11वीं कक्षाओं में छात्रों के पंजीकरण तक कराने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं।
इसकी ताजा नजीर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में सामने आई है।
यूपी बोर्ड की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को खत्म होने में चार दिन बचे हैं। लेकिन, इस विद्यालय ने पंजीकरण कराना तो दूर की बात है, पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराई गई यूजर-आईडी का आज तक इस्तेमाल ही नहीं किया।
जानकारों की मानें तो, कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा कक्ष में ताला लगाए जाने के कारण प्रक्रिया ठप पड़ी है।
उधर, राजधानी के 40 अन्य विद्यालयों ने भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इसमें, 25 स्कूलों ने तो यूजर आईडी का इस्तेमाल तक नहीं किया है।