फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   university grant commission install mobile phone jammers to check cheating at exam

परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए यूजीसी का नया फॉर्मूला

Fri, 12 Feb 2016 09:07 AM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
university grant commission install mobile phone jammers to check cheating at exam

देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में नकल रोकने के लिए अब परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे। रेडियो फ्रीक्वेंसी बेसड डिवाइस से नकल पर नकेल कसने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने यह फैसला लिया है। यूजीसी के सचिव प्रो. जसपाल एस संधू ने सभी राज्यों में स्थित विश्वविद्यालयों के उपकुलपतियों को पत्र (डी.ओ.नंबर.एफ.1-1/2016) जारी कर नए दिशा निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालयों के तहत आने वाले सभी कॉलेजों में भी यह व्यवस्था लागू होगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में परीक्षाओं के दौरान नकल के आधुनिक तरीकों के बढ़ते प्रचलन के बाद यूजीसी ने जैमर लगाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार की जैमर पॉलिसी के तहत ही यूजीसी ने शिक्षण संस्थानों के परीक्षा केंद्रों में यह व्यवस्था करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यूजीसी से विश्वविद्यालय प्रबंधनों को जारी पत्र में कहा गया है कि जल्द से जल्द परीक्षाओं के शेड्यूल, परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाने के स्थानों का ब्योरा तैयार करे और जैमर लगाने के लिए अधिकृत की गई कंपनियों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह काम करेंगे जैमर

university grant commission install mobile phone jammers to check cheating at exam

जैमर लगाने के लिए केंद्र सरकार का दो निजी कंपनियों के साथ अनुबंध है। ये कंपनियां किराये पर कुछ दिनों के लिए भी जैमर लगाती हैं। गृह मंत्रालय ने इन कंपनियों को जैमर लगाने के लिए अनुमति दी है। इनके अलावा अन्य कंपनियों से जैमर लगाने की सख्त मनाही है। जैमर लगाने से पहले सुरक्षा सचिव से मंजूरी लेनी होगी।

क्या है जैमर- मोबाइल फोन जैमर बेस स्टेशनों से मोबाइल फोन को संकेत प्राप्त करने से रोकता है। रेडियो जैमर किसी भी संचार उपकरण को जाम कर सकता है। रेडियो फ्रीक्वेंसी बेसड डिवाइस के तहत आते हैं मोबाइल फोन, ब्लू्टूथ और वाईफाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed