{"_id":"0cee6dcea5c547f9cbf305d145dd6034","slug":"university-campus-in-colors-of-duta-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूटा चुनाव के रंग में रंगा दिखा यूनिवर्सिटी कैंपस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डूटा चुनाव के रंग में रंगा दिखा यूनिवर्सिटी कैंपस
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Aug 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) चुनाव ने बृहस्पतिवार को कैंपस के माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। कॉलेज खुलने के बावजूद कैंपस में छात्रों से ज्यादा शिक्षक नजर आए। कई शिक्षक कक्षा लेने के बाद वोट देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट फैकल्टी में सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली और 6 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। बताया जा रहा है कि कुल 8700 में से 6900 वोट पड़े हैं। इस तरह से कुल 79.31 फीसदी मतदान हुआ, जबकि वर्ष 2013 में यह प्रतिशत 72.8 फीसदी था। शिक्षक इस बात को स्वीकार करते हैं कि उनके लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, जिससे कि बीते दो साल में शिक्षकों के जो मुद्दे सुलझाए नहीं गए, उन्हें सुलझाया जा सके।
विज्ञापन
डूटा चुनाव के लिए सुबह से ही कैंपस में शिक्षकों के पहुंचने और वोट डालने का दौर शुरू हो गया था। जहां कई शिक्षक अपनी कक्षाएं लेने के बाद वोट डालने पहुंचे, तो कई शिक्षकों ने वोट डालने के बाद कक्षाएं लीं।
विज्ञापन
माहौल ऐसा था कि वोट देने के लिए आने वाले शिक्षकों से विभिन्न शिक्षक संघ अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगने की अपील करते रहे। देर शाम तक प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने का सिलसिला जारी रहा। कैंपस में पूरा माहौल चुनावी रहा।