फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ugc new regulations for university

अब आसान नहीं होगा विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ कोर्स चलाना

Thu, 26 Sep 2013 03:21 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 26 Sep 2013 03:21 AM IST
विज्ञापन
ugc new regulations for university

अब विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के कोर्स चलाना भारतीय शैक्षिक संस्थानों के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (एमओयू) साइन कर विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ कोर्स चलाने के नियम सख्त कर दिए हैं।

यूजीसी द्वारा बनाए गए भारतीय एवं विदेशी शैक्षिक संस्थानों में परस्पर अकादमिक सहभागिता के मानकों की प्रोन्नति एवं अनुरक्षण विनयम को पास कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत अब ऐसे भारतीय संस्थान जिन्हें राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रमाणन परिषद (नैक) द्वारा कम से कम बी ग्रेड प्राप्त हो, वही विदेशी यूनिवर्सिटी से समझौता कर कोर्स चला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ऐसे संस्थान जिन्हें डिग्री और पीजी स्तर के कोर्स चलाने का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव हो, वे ही विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोर्स चला सकते हैं। यानी नैक ग्रेड के साथ-साथ पांच वर्ष का अनुभव भी अनिवार्य कर दिया गया है।

यूजीसी के सचिव अखिलेश गुप्ता के अनुसार इन नए विनियमों को पास कर दिया गया है। डिग्री व पीजी स्तर के कोर्स डिजाइन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा व गरिमा के विरुद्ध न हो।


यही नहीं, इस विनियम के तहत अब संस्थान को फ्रेंचाइची व्यवस्था के तहत कोर्स चलाने की अनुमति नहीं होगी। विनियमों के अंतर्गत ऐसी किसी भी व्यवस्था को अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिसके अंतर्गत कोई भी विदेशी शैक्षिक संस्थान किसी भी धनराशि के एवज में उस संस्थान के नाम पर एक भारतीय शैक्षिक संस्थान को शैक्षिक गतिविधियां आयोजित करने की अनुमति दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed