{"_id":"4c9fd6a2d60ffaebe14e6a326c12d67a","slug":"ugc-net-online-form-upload-from-15-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC-NET: 15 नवंबर तक भरें फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UGC-NET: 15 नवंबर तक भरें फॉर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूजीसी ने इस बार परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) को सौंपी है।
सीबीएसई ने नेट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 15 नवंबर तक भर सकेंगे, परीक्षा 28 दिसंबर को होगी।
सीबीएसई की वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर विस्तृत जानकारी 15 अक्तूबर को जारी कर दी गई है।
सामान्य अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म 450 रुपये का मिलेगा, ओबीसी के लिए 225 रुपये और एससी-एसटी व निशक्त स्टूडेंट्स को 110 रुपये का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मिलेगा।
अभ्यर्थियों के पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य हैं।