{"_id":"895c994e63a8fa7b883544baf3211670","slug":"ugc-net-exams-10-centres-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"NET: दस केंद्रों पर परीक्षा देंगे 3,848 छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
NET: दस केंद्रों पर परीक्षा देंगे 3,848 छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का आयोजन रविवार 29 जून को होने जा रहा है। फरीदाबाद में इस परीक्षा में 3,848 छात्र बैठेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए यूजीसी के समन्वयक केंद्र वाईएमसीए यूनिवर्सिटी सहित 10 केंद्रों को जिले में तैयार किया गया है। परीक्षा दो चरण में होगी।
प्रथम चरण में पहला प्रश्न पत्र सुबह 9:30 बजे से 10:45 बजे तक और दूसरा प्रश्न पत्र सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में दोपहर 1:30 बजे से चार बजे तक तीसरा प्रश्न पत्र कराया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को प्रथम चरण में सुबह नौ बजे और दूसरे चरण में एक बजे पहुंचना होगा।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
-वाईएमसीए यूनिवर्सिटी
-डिवाइन पब्लिक स्कूल (सेक्टर-9)
-केएल मेहता दयानंद पब्लिक स्कूल (सेक्टर-7)
-डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सेक्टर-9)
-गीता बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एनआईटी)
-टैगोर अकादमी (सेक्टर-3, बल्लभगढ़)
-केएल मेहता दयानंद पब्लिक स्कूल (सेक्टर-17)
-विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, (एनआईटी-2)
-सेंट जोंस पब्लिक स्कूल (सेक्टर-7)
-केएल मेहता दयानंद पब्लिक स्कूल (नेहरू ग्राउंड)