फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UGC issuance Net Fellowships. UGC

यूजीसी ने की जारी नेट फैलोशिप

Tue, 01 Mar 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Mar 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
UGC issuance Net Fellowships. UGC

देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों में कई महीने से रुकी हुई फैलोशिप को जारी करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


यूजीसी ने सभी विवि को पत्र जारी करते हुए साफ किया है कि 31 मार्च तक हर हाल में नोन नेट कोर्स को छोड़कर बाकी सभी में फैलोशिप का पैसा जारी कर दिया जाए।

यूजीसी के सचिव जसपाल एस संधू की ओर से जारी पत्र के मुताबिक जिन शोधार्थियों को डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर की सुविधा नहीं मिल रही है, उन्हें भी सभी विवि फैलोशिप का पैसा जारी कर दें।
विज्ञापन


यूजीसी ने अब तक नोन नेट कोर्सेज के लिए फैलोशिप जारी नहीं की है। इस वजह से गढ़वाल केंद्रीय विवि में पीएचडी की फैलोशिप रुकी है।

गढ़वाल विवि के ओएसडी डा. डीएस नेगी ने बताया कि यूजीसी ने हाल ही में हुई बैठक में जिन नेट आधारित कोर्सेज के लिए फैलोशिप जारी किया है, उन्हें पैसा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी सहित जो भी नोन नेट कोर्स हैं, उनके लिए यूजीसी की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं आए। जैसे ही कुछ निर्देश आएंगे तो उनका पालन किया जाएगा। पीएचडी फैलोशिप न मिलने की वजह से गढ़वाल विवि में इस बार प्री पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है।

इन कोर्सेज में मिलेगा पैसा

- नेट जेआरएफ।
- डीएस कोठारी पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप इन साइंसेज।
- बीएसआर फैलोशिप इन साइंसेज फॉर स्टूडेंट्स।
- पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप फॉर विमैन (अनएम्प्लॉयड)।
- पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप फॉर एससी/एसटी।
- राजीव गांधी नेशनल फैलोशिप फॉर एससी/एसटी कैंडिडेट्स।
- मौलाना आजाद नेशनल फैलोशिप फॉर माइनॉरिटी स्टूडेंट्स।
- बीएसआर फैकल्टी फैलोशिप।
- पीजी स्कॉलरशिप टू गेट/जीपैट क्वालीफाइड कैंडिडेट्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed