{"_id":"3d64cd534782c2adab4b24b7050a46e1","slug":"ug-rusa-exam-from-23-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख स्टूडेंट देंगे यूजी सीबीसीएस की परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सवा लाख स्टूडेंट देंगे यूजी सीबीसीएस की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों से यूजी डिग्री कोर्स कर रहे करीब 1.20 लाख छात्र 23 नवंबर से यूजी सीबीसीएस की परीक्षा में भाग लेंगे। इनके लिए कॉलेजों से वेरिफिकेशन को संशोधित एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। छात्रों को कॉलेज वेरिफिकेशन के लिए जोड़े गए कॉलम के साथ प्रिंट लेना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद संबंधित कॉलेज से वेरिफाई करवाना पड़ेगा। इसके बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। कुछ छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, जिनके ऑनलाइन परीक्षा फार्म कॉलेजों से पहले वेरिफाई नहीं किए गए हैं। स्टूडेंट अब कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और वेरिफकेशन करवाएंगे।
विज्ञापन
21 नवंबर तक कॉलेजों में छुट्टी है। ऐसे में स्टूडेंट परेशान हो सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि कॉलेज वेरिफिकेशन के कॉलम के साथ तैयार किए एडमिट कार्ड को छात्र डाउनलोड करें। इसके बाद कॉलेज से वेरिफाई करवाने के बाद परीक्षा केंद्र में पहुंचें। इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
किस सेमेस्टर में कितने छात्र होंगे अपीयर- विवि ने यूजी सीबीसीएस रूसा परीक्षा के लिए प्रदेश के बाहर दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ के साथ प्रदेश भर में 109 परीक्षा केंद्र स्थापित किए है। पीजी कक्षाओं के लिए दो बाहर के केंद्रों के साथ 44, बीसीए के लिए 47, बीबीए के लिए 34 और शास्त्री के लिए 18 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
इस बार यूजी के तीन सेमेस्टर में सबसे अधिक करीब 125 से अधिक छात्र परीक्षा देंगे। पहले सेमेस्टर में 51, 800 से अधिक, तीसरे सेमेस्टर में 40 हजार से अधिक, पांचवें सत्र में 29 हजार से अधिक छात्र अपीयर होंगे।
इक्डोल छात्रों के जनरेट नहीं हो रहे एडमिट कार्ड- एचपीयू के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल के यूजी छात्रों के एडमिट कार्ड ई शिक्षा परीक्षा की वेबसाइट www.hpuniv.hp.gov.in से जनरेट नहीं हो रहे हैं। इससे वे इसका प्रिंट नहीं ले पा रहे हैं।
स्टूडेंट लॉगइन से कार्ड जनरेट करने पर संस्थान से वेरिफिकेशन न होना कारण बताया जा रहा है, जबकि इक्डोल में हाजिरी, इंटरनल असेसमेंट की छूट है और परीक्षा सीधे सौ अंक की ली जाती है। इक्डोल निदेशक प्रो. पीके वैद्य ने कहा कि वे इस समस्या को प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा।