{"_id":"176c4cbe27d7d87440052dc6de38c949","slug":"ug-exam-will-be-conducted-late-in-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सेश्ान में भी लेट होंगी परीक्षाएं!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इस सेश्ान में भी लेट होंगी परीक्षाएं!
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 23 May 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि परीक्षाएं कब होंगी और प्रैक्टिकल कब? कॉलेजों में 22 मई से दस जून तक छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन
10 जून के बाद फिर नए सत्र के दाखिले शुरू हो जाएंगे। ऐसे में पिछली बार की तरह इस सत्र की परीक्षाएं भी लेट होने के पूरे आसार हैं। हालांकि, कॉलेजों ने 30 मई से प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाने की सूचना छात्रों को दी थी। उच्च शिक्षा निदेशक ने 22 मई से 10 जून तक कॉलेजों में छुट्टियों का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इतना जरूर है कि इन परीक्षाओं के शेड्यूल को शिक्षा विभाग ने बदला है। चूंकि, पूर्व में निर्धारित तीस मई से सात जून तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब संभव नहीं होंगी। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विभाग जल्द संबंधित अथॉरिटी के साथ चर्चा कर प्रैक्टिकल और सेमेस्टर परीक्षाओं का शेडयूल तय कर कॉलेजों को सूचित करेगा।
विज्ञापन
मामला परीक्षाओं का है तो शिक्षा विभाग विश्वविद्यालय के साथ चर्चा के बाद ही परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर पाएगा। कालेज प्राचार्यों को जारी इस अधिसूचना के बाद यह तय माना जा रहा है कि परीक्षाएं और प्रैक्टिकल 11 जून के बाद ही होंगी। यह भी हो सकता है कि पहले परीक्षाएं हों और उसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं।
तीस मई से शुरू होने थे प्रैक्टिकल
कॉलेजों में रूसा के दूसरे सत्र की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले 30 मई से 7 जून तक करवाई जानी थीं। 9 जून से दूसरे सत्र की परीक्षाएं शुरू होनी थीं। कॉलेज की एक माह की छुट्टियों को स्थगित कर 11 के बजाय 22 मई से 10 जून तक करने से विभाग और विवि का पूरा शेडयूल गड़बड़ा गया है।
छात्रों को तिथि घोषित होने का इंतजार
दूसरे सत्र के छात्रों को इन परीक्षाओं की तिथि घोषित होने का इंतजार है। शिक्षा विभाग विवि के साथ चर्चा कर छुट्टियों के बाद ही परीक्षाओं की तिथि तय कर पाएगा।