{"_id":"7a5c7a064ee9220b6c8969177d1b5066","slug":"uapmt-result-announce","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएपीएमटी का रिजल्ट जारी, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूएपीएमटी का रिजल्ट जारी, यहां देखें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Jun 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक कॉलेजों में दाखिले के लिए 22 जून को हुए उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट (यूएपीएमटी) का परिणाम जारी हो गया।
विज्ञापन
पहली बार इस परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने कराया था। लंबे समय बाद इस परीक्षा का परिणाम महज दो दिन में जारी करके विवि ने एक रिकार्ड भी कायम किया है।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव डा. मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि यूएपीएमटी और यूएपीजीएमईई प्रवेश परीक्षा एक साथ आयोजित कराई गई थी।
160 बीएएमएस और 25 बीएचएमएस की सीटों के लिए यूएपीएमटी का आयोजन प्रदेश में नौ केंद्रों पर हुआ था। इसमें 3025 छात्रों ने शिरकत की थी। विवि ने दो दिन के भीतर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन
यहां देखें रिजल्ट : www.uau.ac.in