फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two session of btc conduct simultaneously

...तो एकसाथ होगी बीटीसी के दो सत्रों की पढ़ाई

Fri, 24 Jul 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 24 Jul 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
two session of btc conduct simultaneously

बीटीसी सत्र को पटरी पर लाने के लिए सत्र 2014-15 व 2015-16 की पढ़ाई एक साथ शुरू करने पर मंथन चल रहा है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने शुक्रवार को अधिकारियों की इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


इसमें विमर्श के बाद अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। प्रदेश में मौजूदा समय सरकारी और निजी कॉलेजों को मिलाकर बीटीसी की 50,450 सीटें हैं।

जल्द ही 181 निजी कॉलेजों को और संबद्धता देने की तैयारी है। प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने की योग्यता टीईटी पास बीटीसी होने की वजह से इसे करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश में बीटीसी का सत्र दो साल लेट चल रहा है। राज्य सरकार बीटीसी सत्र को नियमित करना चाहती है। इसके लिए दोनों सत्रों की पढ़ाई एक साथ शुरू कराने या फिर कुछ माह के अंतराल पर शुरू करने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित होगा बीटीसी का सत्र

two session of btc conduct simultaneously

बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2014-15 में बीटीसी दाखिले के लिए 7 जुलाई को शासनादेश जारी किया था। इसके दो दिन बाद विज्ञापन निकालते हुए दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कराने की तैयारी थी,लेकिन अभी तक आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय चाहता है कि बीटीसी सत्र नियमित कर दिया जाए। यह तभी संभव है कि दोनों सत्रों की पढ़ाई एक साथ शुरू कराई जाए या फिर कुछ माह के अंतराल पर।

सचिव ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह के साथ अन्य अधिकारियों की राय के लिए बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed