{"_id":"bbb16bb4f6f61838dee6cf08d37cbd64","slug":"training-for-girls-who-want-become-army-personal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौज में भर्ती होना चाहती हैं तो पढ़ें गुड न्यूज ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फौज में भर्ती होना चाहती हैं तो पढ़ें गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Jan 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में लड़कियों का फौज में भरती होने का सपना अब साकार हो सकेगा। सरकार लड़कियों के लिए मोहाली के सेक्टर 66 में ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित करेगी। यह इंस्टीट्यूट लड़कों के लिए चल रहे महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेस प्रिपेयरेटरी इंस्टीट्यूट की तर्ज पर खोला जाएगा।
विज्ञापन
महाराजा रणजीत सिंह इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल बीएस गरेवाल ने बताया कि आठ एकड़ में बनाए जा रहे संस्थान में ट्रेनिंग जुलाई से शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लड़कियों को लड़कों के बराबर मौका देने के मकसद से इसे मंजूरी दी है। लड़कियों के लिए ऐसा संस्थान स्थापित करने वाला पंजाब पहला राज्य होगा। संस्थान में हॉस्टल, मेस, जिम, इंडोर शूटिंग रेंज, लाइब्रेरी-कम-साइबर कैफे और ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन