{"_id":"3d616808c526726364ed5235f7b11952","slug":"today-last-day-to-apply-for-pg-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी परीक्षा के लिए आज आवेदन का आखिरी दिन ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीजी परीक्षा के लिए आज आवेदन का आखिरी दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में अप्रैल-मई 2014 में होने वाली पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं में बैठने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को आवेदन का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
पीयू से मिली जानकारी के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट रेगुलर विद्यार्थियों को 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
प्राइवेट विद्यार्थियों के आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च थी जिसमें करीब 22 प्राइवेट विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। यूसोल के तहत करीब 7600 ने पीजी कोर्स की परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परमिंदर सिंह ने बताया कि इस साल रेगुलर पीजी के तौर पर करीब 40 हजार आवेदन आने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा संबंधी आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। उधर पीयू प्रशासन ने 18 मार्च से सभी ग्रेजुएट कोर्स के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन