{"_id":"1c18291e8532ac0444af8a8b3fcc24f6","slug":"today-dbs-will-release-merit-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीएस में आज जारी होगी मेरिट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीबीएस में आज जारी होगी मेरिट
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
डीबीएस पीजी कालेज में आज से दाखिले शुरू होने जा रहे हैं। कालेज में दोपहर 12 बजे बाद बीएससी की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। बीएससी पीसीएम, पीएमजी, पीएमडी, पीएमजीआर, सीबीजेड और बीजेडजियो की 980 सीटों के लिए कालेज में 1849 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
इस बार मेरिट ही आधार
कालेज प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि बीएससी पार्ट वन के एडमिशन मेरिट जारी होने के बाद शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष एक कट ऑफ तय की गई थी, लेकिन इस बार मेरिट को ही आधार बनाया जा रहा है। मेरिट उच्चतम अंकों से शुरू होकर निमभनतम अंकों तक आएगी।
विज्ञापन
दाखिलों के लिए अभी कोई अंतिम तिथि तय नहीं है। बायो ग्रुप में कुल 333 और मैथ्स ग्रुप में कुल 647 सीटों के लिए मेरिट जारी होगी।
बीएससी पार्ट 1 की सीटों का विवरण
विषय सीट
पीसीएम 420
पीएमजी 100
पीएमडी 100
पीएमजीआर 10
सीबीजेड 280
बीजेडजियो 70
ये डॉक्यूमेंट्स रखें साथ
-ओरिजिनल टीसी
-ओरिजिनल चरित्र प्रमाण पत्र
-मार्कशीट
-जन्मतिथि के लिए दसवीं की मार्कशीट
-आरक्षित वर्ग के लिए एसडीएम की ओर से निर्गत प्रमाणपत्र
-डोमिसाइल
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें