{"_id":"0545dde76ffe63af72b474d34d4729d1","slug":"thousands-of-students-are-upset-at-not-getting-roll-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोलनंबर न मिलने से परेशान हो रहे हजारों छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
रोलनंबर न मिलने से परेशान हो रहे हजारों छात्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Mar 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए रोलनंबर न मिलने से हजारों छात्र परेशान हो रहे हैं। एचपी यूविर्सिटी की एसएफआई इकाई ने विवि प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द रोलनंबर जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
इकाई के महासचिव पुनीत धांटा का कहना है कि परीक्षाएं शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन कुल्लू और कांगड़ा के कॉलेजों में अभी तक रोल नंबर नहीं पहुंचे हैं। वहीं, छात्रों से डुप्लीकेट रोलनंबर लेने के नाम पर 50 से 100 रुपये की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
अध्यक्ष सुरेश ने कहा कि जिन छात्रों के पास रोलनबंर नहीं है उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाए और वसूली बंद की जाए। कमेटी का कहना है कि अनुपूरक परीक्षाओं के रिजल्ट आने के बाद भी अभी तक सभी छात्रों को मार्कशीट नहीं पहुंची है। इससे भी छात्रों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन