फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   third cut off list of delhi university released

डीयू दाखिला: तीसरी कटऑफ जारी, यहां देखिए

Tue, 08 Jul 2014 02:09 AM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
third cut off list of delhi university released

दिल्ली यूनिवर्सिटी की तीसरी कट ऑफ जारी हो गई है, जिसे देखने से पता चलता है कि साइंस में दाखिले तो लगभग हर जगह फुल हो गए हैं लेकिन कॉमर्स में अभी मौके बाकी हैं।

विज्ञापन


कटऑफ देखने के लिए यहां क्लिक करें- Third Cut off 2014
विज्ञापन


जहां बीकॉम ऑनर्स के 24 कॉलेजों में दाखिले खुले हुए हैं वहीं बीकॉम के लिए 27 में चांस है। हालांकि दोनों की कटऑफ में कुछ खास गिरावट नहीं आई है। नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेजों हंसराज, किरोड़ीमल, एसजीटीबी खालसा में बीकॉम में दाखिले हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरोड़ीमल और एसजीटीबी खालसा में दूसरी कट ऑफ में बीकॉम में दाखिले बंद हो गए थे जो कि तीसरी में खुल गए हैं। वैसे दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स ने बीए की अपनी कटऑफ में लगभग सात फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

इन कॉलेजों में ले सकते हैं दाखिला

third cut off list of delhi university released

कॉलेजों में सामान्य के लिए बेहद सीमित विकल्प बचे हैं, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए अभी दाखिले का बंपर चांस है। गिरावट की बात करें तो कॉमर्स में 0.25 फीसदी से लेकर 1.50 फीसदी तक की गिरावट हुई, जबकि आर्ट्स में यह गिरावट एक फीसदी से लेकर 9 फीसदी तक है।

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीएससी मैथमेटिकल साइंस में 11 फीसदी की गिरावट हुई है। यहां दूसरी कटऑफ में मैथमेटिकल साइंस के लिए कटऑफ 92 थी जो कि अब 81 फीसदी हो गई है।

कैंपस के प्रमुख कोर्स में अभी भी सीटें हैं। किरोड़ीमल कॉलेज में जहां बीकॉम 96.6-97 फीसदी पर खुल गया है। वहीं अब भी दो साइंस कोर्स में दाखिले की गुजाइंश है। साथ ही यहां इतिहास, भूगोल में दाखिले का विकल्प खुला है।

SRCC में सामान्य के दाखिले बंद

third cut off list of delhi university released

मिरांडा हाउस कॉलेज में साइंस में तीन और कॉमर्स, आर्ट्स में 6 कोर्स का विकल्प खुला हुआ है। एसआरसीसी में बीकॉम ऑनर्स व ईको ऑनर्स में सामान्य के लिए दाखिले बंद हो गए हैं। हंसराज में अब भी 16 कोर्स में दाखिले खुले हुए हैं। जबकि हिंदू में 6 कोर्स में अब दाखिले लिए जा सकते हैं।

आईपी कॉलेज में सामान्य के लिए हिंदी, बीए प्रोग्राम, संस्कृत, फिलॉस्फी, साइकोलॉजी व इतिहास को छोड़कर अन्य कोर्स के दाखिले बंद हो गए हैं। रामलाल आनंद कॉलेज में हिंदी में पांच फीसदी की गिरावट की गई है, जबकि दूसरी कटऑफ में राजनीति शास्त्र के बंद हो चुके दाखिले इस लिस्ट में खुल गए हैं।

जबकि यहां हिंदी पत्रकारिता में छात्र ना आने के कारण 6 फीसदी की गिरावट की गई है।

इस कॉलेज में भी कम है उम्मीद

third cut off list of delhi university released

दयाल सिंह कॉलेज में सामान्य के लिए सभी कोर्स के दाखिले बंद हो गए हैं, जबकि ओबीसी और अन्य के लिए भी मौके कम ही हैं। वहीं गार्गी कॉलेज में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स व हिंदी में ही दाखिले खुले हैं।

इधर दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स व कॉमर्स ने अपनी बीए की कटऑफ में लगभग सात फीसदी की बढ़ोतरी की है। कंप्यूटर साइंस की बात करें तो 22 कॉलेजों में से सिर्फ 11 कॉलेजों में ही दाखिले का चांस सामान्य के लिए बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed