{"_id":"c2130b627f94902a773eb47cf7ee8173","slug":"these-three-new-courses-will-be-provided-in-the-pu-uiit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के यूआईईटी में करवाए जाएंगे ये तीन नए कोर्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के यूआईईटी में करवाए जाएंगे ये तीन नए कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Feb 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने जुलाई 2014 से शुरू होने वाले नए सत्र में कुछ विभागों में नए कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
यह प्रस्ताव आगामी 22 फरवरी को होने वाली पीयू सिंडीकेट में लाने की तैयारी में है। पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में तीन नए कोर्स शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
अगले सत्र से एमटेक इन मेट्रेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग (20 सीटें, 2 एनआरआई), एमई मैकेनिकल इंजीनियरिंग (20 सीटें, 2 एनआरआई), एमई इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पॉवर सिस्टम (20 सीटें, 2 एनआरआई) शामिल हैं।
विज्ञापन
इन कोर्स में दाखिले के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट) पास और बीई में 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
फाइन आर्ट्स में स्पेशल डिप्लोमा
पीयू अगले सत्र से स्पेशल एडवांस डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स फॉर हियरिंग एंड स्पीच इम्पेयर्ड एंड मैंटली चैलेंज्ड पर्सन शुरू करने जा रहा है।
फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स की ओर से इस प्रस्ताव पर मुहर लगा कर सिंडीकेट को भेज दिया गया है। उधर पीयू के लॉ विभाग में भी आगामी सत्र से एलएलएम (एक वर्ष) शुरू होने जा रहा है।
यह कोर्स सेल्फ फाइनेंस होगा और इसकी फीस करीब 60 हजार होगी। उधर इवनिंग विभाग में भी एलएलएम शुरू करने का प्रपोजल तैयार किया है।