फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   there sould be no political intefere in education

शिक्षा में राजनीतिक दखल ठीक नहीं : प्रो. पीटर

Sun, 27 Oct 2013 11:37 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 27 Oct 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
there sould be no political intefere in education
शिक्षा में धार्मिक और राजनीतिक दखल से समाज को नुकसान उठाना पड़ता है। इससे शैक्षणिक प्रणाली अपने लक्ष्य से भटक जाती है। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में ‘हायर एजूकेशन इन पंजाब-अचीवमेंट एंड चैलेंजिज’ विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में यह बात सामने आई।
विज्ञापन


इंटरनेशनल सेंटर फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट के अंतरिम निदेशक प्रो. पीटर रोनाल्ड डिसूजा ने कहा कि शिक्षा का विकास सिर्फ नए विचारों को क्रियाशील करने पर ही हो सकता है।
विज्ञापन


डिसूजा ने कहा कि जब तक ग्रास रूट लेवल से शिक्षा प्रणाली को बेहतर नहीं बनाया जाएगा, तब तक अच्छे परिणामों की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी स्तर पर पढ़ाने के तरीके में बड़े स्तर पर बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा को दुकानदारी न बनने दें: प्रो.जयरुप सिंह
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के कुलपति प्रो. जयरुप सिंह ने  कहा कि शिक्षा के निजीकरण से सकारात्मक बदलाव संभव नहीं हैं। शिक्षा अब मुनाफा कमाने का जरिया बन गया है।

क्वालिटी एजूकेशन के लिए हर शिक्षक को अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। उच्च शिक्षा के लिए संस्थानों को स्वायत्तता देनी होगी ताकि जल्द फैसले लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।


अगर उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी तो काम भी करना होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में बाटोमैट्रिक सिस्टम शुरू कर दिया है। यूनिवर्सिटी को 35 फीसदी ग्रांट संबंधित राज्य सरकार और बाकी 65 केंद्र सरकार से मिलेगी। राज्य सरकारें अपने हिस्सा का पैसा ही नहीं देती, ऐसे में इसका लाभ मिलना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed