{"_id":"eced767844304c3ae636ec249f0ac8f8","slug":"summer-vacation-start-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 May 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा 12 तक के राजधानी के सभी स्कूल अब 30 जून तक बंद रहेंगे। स्कूल अब बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर भी नहीं बुला सकेंगे।
विज्ञापन
जिला अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अधिकारी राजशेखर ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 30 जून तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।
जिला अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक के लिए घोषित कर दिया गया है।
इसलिए स्कूल बच्चों को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर भी नहीं बुला सकेंगे।