{"_id":"8df37276e9ccfbeb5fe01261e158405a","slug":"summer-camp-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब समर कैंप में चलेगी मस्ती की पाठशाला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब समर कैंप में चलेगी मस्ती की पाठशाला
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 May 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत के साथ बच्चों के लिए समर कैंप्स भी शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें मस्ती और धमाल के बीच बच्चे क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, स्केटिंग के गुर सीख सकेंगे। कुछ जगहों पर डांस, योग, इंग्लिश स्पीकिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके अलावा घुड़सवारी और एजुकेशनल, पिकनिक ट्रिप भी होंगी।
तीन जगह फुटबाल समर कैंप
उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन और दून फुटबाल एकेडमी 19 मई से शहर में तीन जगहों पर फुटबाल समर कैंप लगाएंगे।
एसोसिएशन सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि माउंट फोर्ट एकेडमी बसंत विहार में 19 मई से 19 जून तक कैंप लगेगा।
इसमें 6-16 साल तक के बच्चों को सुबह 7 से 10 बजे तक कोचिंग दी जाएगी। रिंग रोड स्थित बजरंग फुटबाल क्लब मैदान पर 25 मई से 25 जून तक सुबह 7 से 8:30 बजे तक 6 से 19 साल तक के बच्चें खेल की बारीकियां सीख सकेंगे।
विज्ञापन
25 मई से ही दून ग्रामर स्कूल में भी कैंप लगेगा। यहां शाम 4:30 से 6 बजे तक कोचिंग दी जाएगी। प्रवेश के फार्म स्कूल में ही उपलब्ध हैं।
यहां भी फुटबाल कैंप
राइजिंग स्टार फुटबाल क्लब के तत्वावधान में महेंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में 14 मई से 2 जून तक सनी फुटबाल समर कैंप लगाया जाएगा।
इसमें 10 से 18 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं को सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक कोचिंग दी जाएगी। कैंप में प्रवेश के लिए 300 रुपए रखे गए हैं।
यहां एजुकेशन टूर भी
यति स्केट्स 20 मई से 30 जून तक पटेलनगर स्थित जीआरडी एकेडमी में मेगा समर कैंप लगाएगा। संस्थापक अरविंद गुप्ता ने बताया कि कैंप में बृहस्पतिवार से स्वीमिंग क्लासेज शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
20 मई से बच्चों को बास्केटबाल, बैडमिंटन, कराटे, रोलर स्केटिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स के साथ आर्ट, क्राफ्ट, डांस, एरोबिक्स और योग भी सिखाया जाएगा।
इंग्लिश स्पीकिंग, घुड़सवारी भी कराई जाएंगी। हर शनिवार को एजुकेशनल, पिकनिक टूर भी होगा।