फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sufficient time to preparation medical exam

तो मिलेगा मेडिकल की तैयारी के लिए पूरा वक्त

Mon, 21 Oct 2013 06:33 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Oct 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
sufficient time to preparation medical exam

मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहतभरी खबर है। आल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) की तैयारी के लिए उन्हें एक माह का वक्त मिलेगा। बोर्ड परीक्षाएं जल्दी खत्म होने से छात्रों को फायदा होगा।

विज्ञापन


परीक्षा मार्च प्रथम सप्ताह तक शुरू
सीबीएसई सूत्रों के मुताबिक बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। आईएससी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में प्रस्तावित हैं, जबकि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा भी मार्च प्रथम सप्ताह तक शुरू हो जाएंगी। ऐसे में अप्रैल प्रथम सप्ताह तक छात्रों को बोर्ड परीक्षा से छुटकारा मिल जाएगा। एआईपीएमटी परीक्षा चार मई को होनी है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए एक माह से ज्यादा वक्त मिल जाएगा।
विज्ञापन


आकाश इंस्टीट्यूट के उप निदेशक डीके मिश्रा कहते हैं कि इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा के लिए छात्रों को अपेक्षाकृत कम वक्त मिला था। इस बार बोर्ड परीक्षा के बाद एक माह का समय मिलेगा तो छात्रों को बेहतर स्ट्रेटजी से तैयारी करनी चाहिए। इससे सफलता की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैटर्न नीट का ही होगा
सीबीएसई ने इस वर्ष मेडिकल में दाखिले के लिए नीट परीक्षा आयोजित की थी। इस बार एआईपीएमटी होगा। नीट के सिलेबस में कुछ तब्दीलियां की गई थीं, जो एआईपीएमटी में लागू होंगी। सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक एआईपीएमटी का पैटर्न नीट यूजी परीक्षा जैसा ही होगा।


फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी के 45-45 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल पर चार अंक मिलेंगे, गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा। बलूनी क्लासेज के अकादमिक निदेशक अनिल पटेल की मानें तो इस बार हल्के सिलेबस से छात्रों को राहत मिलेगी। मेहनत की तो उन्हें बेहतर परिणाम मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed