फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   study material here, CBSE launches E-Learning App

यहां मिलेगा स्टडी मटीरियल, CBSE ने लॉन्च किया ई-लर्निंग एप

Fri, 25 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
study material here, CBSE launches E-Learning App

सीबीएसई ने डिजिटल युग में प्रवेश करते हुए छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कदम रख दिया है। अब छात्र किताबें ऑनलाइन पढ़ व उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू व स्मृति ईरानी ने छात्रों और शिक्षकों के लिए तैयार ई लर्निंग सामग्री युक्त ईसीबीएसई मोबाइल एप्लिकेशन लॉच की। इस अवसर पर सीबीएसई के चेयरमैन वाईएसके शेषु कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस  portal ecbse.nic.in and mobile app. के जरिए छात्र व शिक्षक विभिन्न कक्षाओं व विषयों जैसे शैक्षणिक, व्यावसायिक और उससे जुड़ी सहायक सामग्री पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में भी उन्हें अधिक पुस्तकों और संसाधन उपलब्ध कराए जाएगें। बोर्ड ने पहले से ही डिजिटल अंतरिक्ष में प्रवेश करने के लिए जगह बना ली है।

आईटी बोर्ड द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं जैसे एआईपीएमटी, सीटीईटी, यूजीसी नेट और जेईई  में सफलतापूर्वक सेवाएं प्रदान करने में सक्षम रहा है।

इससे छात्रों को मदद मिलने के साथ पारदर्शिता भी आएगी। ईसीबीएसई पहले से चल रहे डिजिटल भारत आंदोलन का एक हिस्सा है। छात्र व शिक्षक वर्तमान में अधिक से अधिक डिजिटल प्रयोग करते है और इससे इन्हें शिक्षण सामग्री पाने में अधिक सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed