{"_id":"d67bfa1f02a9794771a9238245e3aefe","slug":"students-will-brand-thereself","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीई के स्टूडेंट्स करेंगे अपनी ब्रांडिंग !","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमबीई के स्टूडेंट्स करेंगे अपनी ब्रांडिंग !
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jan 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
एलयू में मॉस्टर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स (एमबीई) के स्टूडेंट्स ने इंडस्ट्री को लुभाने के लिए कमर कस ली है। अपने अच्छे प्लेसमेंट के लिए स्टूडेंट्स ने टीचर्स के सहयोग से काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वह इंडस्ट्री के लोगों को बताएंगे कि वे उनका चयन अपनी कंपनी में क्यों करें? इसके अलावा वे प्लेसमेंट की संभावना पर भी पूरी नजर रखेंगे। इंडस्ट्री को लुभाने के लिए उन्होंने अपना आकर्षक ब्रोशर तैयार किया है।
विज्ञापन
इसमें स्टूडेंट्स के अचीवमेंट के अलावा पुराने स्टूडेंट्स ने कहां-कहां जॉब हासिल की उसका ब्यौरा भी दिया गया है। इस ब्रोशर को वे ऑनलाइन करेंगे ताकि इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. एके सेन गुप्ता इन स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन कर रहे हैं। प्रो. गुप्ता ने बताया कि हमारी कोशिश है कि शहर में आने वाले बड़े बिजनेसमैन से भी वक्त लिया जा सके ताकि उनसे मिलकर स्टूडेंट्स के प्लेसमेंट के बारे में बातचीत करें।
एलयू का नाम पूरे देश में अच्छी यूनिवर्सिटी में शुमार है। यहां के स्टूडेंट अच्छा काम करने वालों में गिने जाते हैं। यूनिवर्सिटी के एल्युमिनाई एक से बढ़कर एक पद पर कार्यरत हैं। हम इस काम में एल्युमिनाई का भी सहयोग लेंगे।