फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students will be taught the lesson of moral values

छात्रों को पढ़ाया जाएगा नैतिक मूल्यों का पाठ

Thu, 10 Apr 2014 01:34 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 10 Apr 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
Students will be taught the lesson of moral values

छात्रों को नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाने के लिए सीबीएसई ने शिक्षकों को तैयार करने का बीड़ा उठाया है। बच्चों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से रूबरू कराने के लिए बोर्ड ‘ग्रेडेड वेल्यू एजूकेशन अवेकेंड सिटीजन प्रोग्राम’ चलाएगा।

विज्ञापन


इस प्रोग्राम के तहत रामकिशन मिशन की ओर से 21 अप्रैल से 15 मई तक शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। रामकिशन मिशन के ट्रेनर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन


प्रोग्राम में प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लेंगे। फिर ये शिक्षक मास्टर ट्रेनर बच्चों और बाकी शिक्षकों को नैतिक मूल्यों को पाठ पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-तीन दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम 21 से शुरू होंगे। सबसे पहले 21 से 23 अप्रैल तक पहला सत्र, दूसरा सत्र 24 से 26 अप्रैल, तीसरा सत्र 28 से 30 अप्रैल, चौथा सत्र एक से तीन मई, पांचवां सत्र पांच से सात मई, छठा सत्र आठ से 10 मई और आखिरी सत्र 12, 13 और 15 मई को आयोजित होगा।


स्कूलों की संख्या को देखते हुए बोर्ड ने विभिन्न सत्रों को कंडक्ट कराया है। फिर आगामी तीन सालों तक सीबीएसई स्कूलों में ग्र्रेडेड वेल्यू एजूकेशन प्रोग्राम चलेगा। सीबीएसई की डायरेक्टर एआरटी एंड आई डा. साधना पाराशर ने स्कूलों को यह सर्कुलर जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed