फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students waiting for second list

ITI: दाखिले के लिए दूसरी लिस्ट का इंतजार

Mon, 11 Aug 2014 03:16 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Aug 2014 03:16 AM IST
विज्ञापन
students waiting for second list

आईटीआई में दाखिले के लिए अब अभ्यर्थियों को दूसरी लिस्ट का इंतजार है। पहली सूची में राजकीय आईटीआई के 56,239 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई हैं।

विज्ञापन


इन्हें सात अगस्त तक दाखिला लेना था। पहले चरण की काउंसलिंग के बाद अब रिक्त सीटों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। संस्थानों में शेष सीटों के आधार पर दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


व्यावसायिक परीक्षा परिषद की ओरे से हुई आईटीआई प्रवेश परीक्षा का परिणाम 26 जुलाई को आया था। पहले चरण 56,239 अभ्यर्थियों को सीटें मिलीं।

प्रदेश के 217 आईटीआई में चलने वाले 59 ट्रेड में इस समय 61,069 सीटें हैं। पहली सूची के हिसाब से भी अभी काफी सीटें खाली हैं। ऐसे में अभ्यर्थी दाखिले के लिए दूसरी सूची का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई हैं, उन्हें अपने सभी मूल प्रमाणपत्र ले जाने होंगे। अभ्यर्थी समाचार पत्रों के साथ ही परिषद की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट वीपीपीयूपी डॉट इन पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल अभ्यर्थियों को एक साथ अधिकतम 10 आईटीआई के 12 ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन का विकल्प भरना था। आईटीआई में इस साल चार स्तरीय आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है।

इसके अनुसार विकासखंड, तहसील, जनपद और प्रदेश स्तर पर सीटों 25-25 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है।

पहले चरण की काउंसलिंग के बाद दूसरे चरण के लिए सीटों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद सीटें खाली रहने पर तीसरे चरण की काउंसलिंग होगी।

वेबसाइट पर नहीं सीटों का ब्यौरा
व्यावसायिक परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिया है। इसके बावजूद अभ्यर्थियों को सारी जानकारियां ऑनलाइन नहीं दी जा रही हैं।

हालत यह है व्यावसायिक परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर न तो कुल सीटों की संख्या अपलोड की जा रही है और ना ही खाली सीटों की स्थिति।

ऐसे में स्टूडेंट्स को आईटीआई और सीटों की स्थिति साफ नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed