{"_id":"d01578ba2d39fd9381ed6454e985535c","slug":"students-taking-admission-in-mdu-by-third-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी कटऑफ में दाखिले के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
तीसरी कटऑफ में दाखिले के लिए उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 14 Jul 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की तीसरी कटऑफ के तहत दाखिले के लिए सोमवार को कॉलेजों में छात्रों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
कम अंक वाले छात्र अपना दाखिला पक्का कराने के लिए सुबह से ही कॉलेज पहुंचने लगे थे। सोमवार देर शाम तक छात्र फीस जमा कराने के लिए लाइन में लगे थे।
दरअसल, पहले दो कटऑफ के तहत कॉलेजों में दाखिला बहुत कम हुए थे। कॉलेज प्रशासनों को उम्मीद थी कि तीसरी कटऑफ के तहत छात्रों की भीड़ आएगी। हालांकि बीकॉम और बीएससी के कोर्स में ज्यादा गिरावट नहीं आई थी, जबकि अन्य कोर्स में दस फीसदी की गिरावट की वजह से अधिकतर कोर्स में 60 फीसदी तक कटऑफ पहुंच गई थी।
कटऑफ में गिरावट की वजह से सोमवार को अधिक से अधिक छात्र फीस जमा कराकर दाखिला पक्का कराने में जुटे थे।
छात्रों के भीड़ का आलम था कि राजकीय महिला कॉलेज में अभिभावकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। छात्राएं खुद ही लाइन में लगकर फीस जमा करा रहे थे। छात्राओं की अधिक भीड़ की वजह से रोड पर बेतरतीब तरीके से गाड़ियों के खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
वेटेज के लिए रही छात्रों की मारामारी
सोमवार को कई छात्रों ने दाखिला में वेटेज के लिए दावा किया। बिना वेटेज के मेरिट लिस्ट जारी होने की वजह से छात्रों को वेटेज के लिए दावा करने को कहा गया था। इसके बाद ग्रामीण और खेल कैटेगरी के दस्तावेज लेकर आए छात्रों ने वेरीफिकेशन के बाद ऑनलाइन एडिट कराया। जिसके बाद छात्रों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन
16 जुलाई को होगा सभी का दाखिला
कॉलेजों में तीनों मेरिट लिस्ट के बाद भी छात्रों को दाखिले का एक मौका मिलेगा। यह मौका उन छात्रों को दिया जाएगा, जिन्होंने पहली तीन मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी दाखिला नहीं लिया था। यह दाखिला केवल 16 जुलाई को दी जाएगी। राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज सेक्टर-09 की प्रिंसिपल सुषमा चौधरी का कहना है कि 16 जुलाई को पहली से तीसरी मेरिट लिस्ट के तहत छूट गए छात्रों को दाखिला देने का निर्देश आया है। इसके लिए छात्रों को सभी डॉक्यूमेंट के साथ खुद मौजूद होना जरूरी है। इसके लिए नोटिस भी चस्पा दिया गया है।