फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   students protest in delhi university for admission

डीयू: दाखिला न होने पर छात्रों ने किया हंगामा

Fri, 11 Jul 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Jul 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
students protest in delhi university for admission
दिल्ली विवि के अरविंदो कॉलेज में दाखिले को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का आरोप था कि उन्हें दाखिले के लिए बुलाया गया लेकिन कॉलेज में घुसने नहीं दिया। जिसके बाद छात्रों ने आक्रोशित होकर प्रिंसिपल कार्यालय तक पहुंच गए।
विज्ञापन


छात्रों की भीड़ व हंगामे के चलते कॉलेज में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उसके बाद देर शाम करीब चार बजे से दाखिले शुरू हो सके।

डीयू की चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी, यहां देखिए
विज्ञापन


मालवीय नगर स्थित अरविंदो कॉलेज में बृहस्पतिवार को तीसरी कटऑफ के आधार पर दाखिले का अंतिम दिन था। बताया जा रहा है कि पहली व दूसरी कटऑफ में तो कम ही छात्र दाखिले के लिए पहुंचे। लेकिन तीसरी सूची में कमी करते ही भारी भीड़ दाखिले के लिए पहुंच गई। खासकर हिंदी ऑनर्स व बीए प्रोग्राम के लिए काफी छात्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र सुबह पांच बजे ही दाखिले के लिए पहुंच गए थे लेकिन सुबह 11 बजे तक इंतजार करने के बाद भी कॉलेज के गेट को खोला नहीं गया। दोपहर 12 बजे छात्रों को बताया गया कि सीटें फुल हो चुकी हैं। इसलिए दाखिला नहीं हो सकता, ऐसे में छात्र गुस्से में आ गए।


इस विषय पर उन्होंने प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल से बात करने का प्रयास किया लेकिन गेट बंद होने से वह जा न सके। बाद में छात्रों द्वारा गेट तोड़ दिया गया तब भी वह प्रिंसिपल से नहीं मिल सके। जिसके बाद उन्हें कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरूकर दी।

छात्रों को आक्रोशित देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के समझाने पर छात्र कॉलेज से बाहर निकले और शाम को दाखिले शुरूहो सके। कॉलेज के एक शिक्षक ने बताया कि शाम पांच बजे तक सभी छात्रों के दाखिले किए गए जबकि सीटें फुल होने की सूचना मिलने पर कई छात्र वहां से निकल गए। कई छात्रों को कॉलेज क्राइटेरिया की जानकारी नहीं थी और फिर भी दाखिला चाह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed