{"_id":"8ad6331973bcdd7e3b246b601b43efdf","slug":"students-have-to-perform-infront-of-naac-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक टीम देखेगी स्टूडेंट्स का टैलेंट शो ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नैक टीम देखेगी स्टूडेंट्स का टैलेंट शो
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Feb 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
एलयू में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) स्टूडेंट्स के एक्स्ट्रा कॅरिकुलर एक्टिविटी का लाइव परफॉर्मेंस देखेगी। स्टूडेंट्स को अपना टैलेंट शो नैक टीम के सामने पेश करना होगा।
विज्ञापन
टीम की ओर से भेजे गए शेड्यूल में तीन मार्च की शाम को शो के लिए समय दिया है। एलयू प्रशासन ने सांस्कृतिकी को इसका जिम्मा दिया है।
वहीं, गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने सभी डिपार्टमेंट से अपना प्रोफाइल तैयार करने के निर्देश दिए। विभागाध्यक्षों की बैठक में उन्होंने तैयारियों को बेहतर ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नैक मूल्यांकन के लिए टीम एलयू में तीन से छह मार्च तक दौरा करेगी। एलयू प्रशासन ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां जो कुछ बेहतर हो रहा है, उसे अच्छे ढंग से प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
कुलपति डॉ. एसबी निमसे का कहना है कि तैयारियों का लगातार आंकलन किया जा रहा है। हम यूनिवर्सिटी को ए ग्रेड दिलवाने के लिए प्रयासरत हैं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि इस समय निर्माण कार्य से लेकर हर महत्वपूर्ण कार्य अंतिम चरण में हैं। विवि प्रशासन नैक मूल्यांकन के लिए अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
मालूम हो कि एलयू का नैक मूल्यांकन वर्ष 2002 में हुआ था। इसके बाद वर्ष 2007 में मूल्यांकन करवाया जाना था लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीते सात वर्षों से मूल्यांकन नहीं करवाया। अब विवि प्रशासन ने नैक मूल्यांकन को लेकर कमर कस ली है।